आगरालीक्स…यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार थमा, नौ जिलों की साठ सीटों पर 23 फरवरी को होगा मतदान
यूपी विधानसभा के चौथे चरण के चुनाव के लिए मतदान आज शाम थम गया। नौ जिलों की 60 सीटों पर मतदान 23 फरवरी को होगा।
सीएम ने की ताबड़तोड़ जनसभाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौथे चरण के मतदान के लिए आज ताबड़तोड़ जनसभाएं की। सीएम योगी ने आज हरदोई, रायबरेली और लखनऊ में जनसभा को संबोधित किया।
सीएम योगी ने ट्वीट किया, ‘पतित पावनी मां गंगा जी के शुभाशीष से अभिसिंचित, महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी राजा नरपत सिंह समेत अनेक अमर क्रांतिकारियों की कर्मस्थली जनपद हरदोई में आज मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जनपद हरदोई सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर है। जनसभा को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया।