आगरालीक्स…(19 January 2022 Agra News) आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा ने भी भरा पर्चा. वीडियो में देखें ब्राहृमणों को लेकर कही ये बड़ी बात. बेबीरानी मौर्य और रानी पक्षालिका ने भी आज भरा पर्चा
आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा ने अपना पर्चा भर दिया है. आगरा में पहले चरण का मतदान है. 10 फरवरी को मतदान है. ऐसे में कलक्ट्रेट में पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की लाइन लगी हुई है. 21 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. छोटेलाल वर्मा ने ब्राहमणों को लेकर भी बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि ये विरोधयिों की साजिश है.