आगरालीक्स …यमुना एक्सप्रेस वे पर धुंध में बस डिवाइडर से टकराने के बाद रोड की दूसरी तरफ पलट गई, इसी दौरान आगरा आ रही कार बस में जा घुसी, पांच की मौत।
शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेव वे पर धुंध छाई हुई थी। सुबह आगरा से नोएडा की तरफ आ रही बस मथुरा क्षेत्र में माइल स्टोन 71 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, डिवाइडर से टकराने के बाद बस रोड की दूसरी तरफ नोएडा -आगरा मार्ग पर पलट गई। इसी दौरान नोएडा से आगरा तरफ जा रही कार रोड पर पलटी बस में जा घुसी। बस में कोई सवारी नहीं थी, बस खाली थी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सुबह पांच बजे एक्सप्रेस वे खाली थी, पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में पांच की मौत
गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी शिव सागर यादव (26), उसकी मां प्रेमलता (45), दोस्त आर्यन (22), चचेरा भाई गौरव यादव(24) और निक्की (22) कार से गोवर्धन पूजा के लिए अपने गांव कानपुर के लिए जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे से सुबह निकले, मथुरा क्षेत्र में पहुंचते ही कार बस में जा घुसी हादसे में शिव सागर यादव, उनकी मां प्रेमलता, दोस्त आर्यन और चचेरे भाई गौरव की मौत हो गई। निक्की घायल हैं। इसके साथ ही बस चालक पाठनकोट निवासी बलवंत सिंह की भी मौत हो गई।