आगरालीक्स… आगरा रीजन में ओप्पो कंपनी के सात करोड़ के मोबाइल लूट में से एक करोड़ 70 लाख के मोबाइल सहित पांच अरेस्ट।
5 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा से बेंगलूरू के लिए सात करोड़ कीमत के 8990 ओप्पो कंपनी के मोबाइल लेकर टेंकर रवाना हुआ। शाम को टैंकर मथुरा के फरह पहुंचा, यहां ग्वालियर बाईपास से आयशर कैंटर में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने कैंटर को बबीना टोल से आगे लूट लिया था। एसटीएफ और पुलिस की टीम ने पांच लोगों को अरेस्ट कर उनके पास से लूटे गए 1589 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कीमत एक करोड़ 70 लाख है।
मोबाइल के साथ पांच अरेस्ट
एसएसपी मथुरा एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का मीडिया से कहना है कि मोबाइल के साथ पकड़े गए बदमाशों का नाम
राहुल उर्फ आमिर खान निवासी विशंभरा, थाना शेरगढ़, मथुरा, शाहिद सरपंच निवासी रैपुआ थाना पुनगवां जिला नूंह (मेवात) सिकरवा निवासीगण अजरूद्दीन और अजमत और थाना तावडू के गांव बुराका निवासी समीर को अरेस्ट किया गया है, इनके पास से कार बरामद की गई है।

अभी तक 13 भेजे गए जेल
इस मामले में पुलिस अभी तक 13 लोगों को जेल भेज चुकी, इससे पहले आठ लोगों को जेल भेजा गया था। 113 लूटे मोबाइल फोन बरामद किए थे। इनकी 11 लाख 30 हजार रुपये थी। जबकि 1702 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत एक करोड़ सत्तर लाख रुपये है।