आगरालीक्स.. आगरा में सोने और चांदी पर निवेश करने वालों को झटका लगा है, सोने और चांदी के रेट में बडी गिरावट आई है।
बुधवार सुबह सोना 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 62 हजार रुपये प्रति किलो पर आई। कल भाव सोना 52 हजार प्रति दस ग्राम पर और चांदी 64295 हजार पर थी। हर घंटे हो रहा है उतार चढ़ाव।

अर्थशास्त्री की नजर से, क्यों हो रहा सोने चांदी में उतार चढ़ाव
सोने-चांदी की कीमतों में आ रही तेजी के बारे में आगरा कॉलेज में अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. शरद भारद्वाज का कहना है कि इस समय पूरा बाजार बड़े सटोरियों के हाथ में है, जिसके कारण कीमतों में रोजाना तेजी आ रही है है। साथ ही अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर भी खासा असर है। उनका कहना है कि वर्तमान में शेयर बाजार हालांकि अच्छी हालत में है लेकिन लोग आज भी सोने-चांदी में निवेश ज्यादा सुरक्षित समझते हैं, इसकी वजह से कीमतें बढ़ी हैं। साथ ही कोरोना के चलते सोने-चांदी का आयात तो हो नहीं रहा है, उनका कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में नवंबर तक ज्यादा उतार की संभावना कम है।