आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रही बस में घुसी, एक की मौत, साथी घायल….
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार को हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार आगे चल रही बस में अनियंत्रित होकर जा घुसी. हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया. घटना अरौल कट के पास की है. बुधवार सुबह आगरो देवरी रोड निवासी 40 वर्षीय तेजिंदर पाल सिंह पुत्र परमजीत अपने साथी दीपक के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे. बताया जाता है कि अरौल् कट के पास कार आगे चल रही रोडवेज की बस में घुस गई. हादसे में दोनों कार सवार घायल हो गए. सूचना पर पहुंची यूपीडा व पुलिस की टीम ने कार से घायलों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया और तेजिंदर सिंह घायल हेा गए. तेजिंदर को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर एलएलआर रिफर कर दिया. इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक व घायलों के स्वजन को सूचना दे दी गई है. तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.