Monday , 20 April 2026
Home आगरा Six feet long crocodile rescued from population area…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Six feet long crocodile rescued from population area…#agranews

232

आगरालीक्स…(3 November 2021 Agra News) आबादी वाले क्षेत्र के रास्ते में घूम रहा था छह फुट लंबा मगरमच्छ. लोगों ने देखा तो उड़ गए होश. दहशत फैल गई. वाइल्डलाइफ एसओएस ने ऐसे किया रेस्क्यू….

जसराना के गांव सुरेला में निकला मगरमच्छ
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना स्थित सुरेला गांव में मगरमच्छ देखे जाने के बाद वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग ने 6 फुट लंबे मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। मगरमच्छ को कुछ देर बाद वापस अपने प्राकर्तिक आवास में छोड़ दिया गया। इस सप्ताह की शुरुआत में ही, गाँव में एक मगरमच्छ को घूमते देखे जाने के बाद सुरेला गांव के निवासी दहशत में आ गए। वन विभाग को इस घटना के बारे में तुरंत सतर्क किया गया, जिन्होंने बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस टीम से हेल्पलाइन नंबर (+91-9917109666) पर संपर्क किया।

मगरमच्छ को पिंजरे में कैद किया
एनजीओ की तीन सदस्यीय टीम, वन विभाग के अधिकारियों के साथ बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। मगरमच्छ को सावधानी से पिंजरे में कैद किया गया और बाद में अपने प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “मगरमच्छ खेतों के समीप बहने वाली नहर के माध्यम से गांव तक पहुंचा था। यह आवश्यक है कि हम जंगली जानवरों की उपस्थिति के प्रति संवेदनशील रहें और उनकी मौजूदगी देख धैर्य बनाये रखें। हमें इंसान और जानवर के बीच के इस संघर्ष की स्थितियों को कम करने में वन विभाग की सहायता करने में प्रसन्नता है।”

एक महीने में दूसरी बार मिला मगरमच्छ
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी ने कहा, “यह दूसरा मगरमच्छ है जिसे हमने पिछले एक महीने में जसराना रेंज से रेस्क्यू किया है। इस तरह के ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि टीम को इतने बड़े और शक्तिशाली मगरमच्छ के पास जाते समय और उसे पकड़ते समय सावधानी बरतनी पड़ती है। ” जसराना, फिरोजाबाद के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, सुरेंद्र सारस्वत ने कहा, “हमें खुशी है कि मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया और एक अधिक उपयुक्त आवास में छोड़ दिया गया जहां यह पनप सकता है। हम इस तरह के संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन के संचालन में विशेषज्ञ सहायता के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस टीम के आभारी हैं।” मगर क्रोकोडाइल (मगरमच्छ), जिसे मार्श क्रोकोडाइल भी कहा जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप, श्रीलंका, बर्मा, पाकिस्तान और ईरान के कुछ हिस्सों का मूल निवासी है। यह आमतौर पर मीठे पानी के वातावरण जैसे नदियों, झीलों, पहाड़ी नदियों, गाँव के तालाबों और मानव निर्मित जलाशयों में पाया जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!