
इंटरनेट फोटो
पुराना सामना बेचने के लिए ओएलएक्स सहित अन्य साइट बडा माध्यम बनते जा रहे हैं। इस पर विज्ञापन, अपने सामान का फोटो और कीमत दर्ज करने के बाद ग्राहक खुद क्लाइंट से संपर्क करते हैं। उनके बीच में मोलभाव होने के बाद खरीद फरोख्त हो रही है। बोदला निवासी पंकज सिंह ने ओएलएक्स पर कार बेचने का विज्ञापन दिया था, उनके विज्ञापन को देखने के बाद एक युवक ने फोन पर सपंर्क किया। कार की टेस्ट ड्राइव के लिए उसे बुधवार सुबह अपने घर पर बुलाया।
टेस्ट ड्राइव के लिए साथ लेकर निकले
युवक सुबह पंकज सिंह के घर पर पहुंच गया। उसने कार को अच्छी तरह से देखा, कितने किलोमीटर चल चुकी है, माइलेज क्या है, कितना पुरान मॉडल है। इस तरह के सवाल पूछने पर पंकज सिंह उसके झांसे में फंसते चले गए। इस पर युवक ने कार की टेस्ट ड्राइव करने के लिए कहा। वह पंकज सिंह को लेकर कार से टेस्ट ड्राइव के लिए निकले।
सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में कार लेकर भागा
कार की टेस्ट ड्राइव करते हुए वह सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंच गए। यहां कुछ दूर तक कार चलाने के बाद सुनसान जगह पर उसने कार रोक दिया। वह कार से नीचे उतर गया और टायर चेक करने लगा, इस पर पंकज सिंह भी कार से नीचे आ गए। जैसे ही वे कार से नीचे उतरे, चोर कार की ड्राइव सीट पर बैठा और उनकी आंखों के सामने कार चोरी कर फरार हो गया। वे सुनसान सडक पर चीखते चिल्लाते रह गए।
Leave a comment