Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Caspers Home members agitate against Nagar Nigam Agra, demand compensation of 30 Lakh#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Caspers Home members agitate against Nagar Nigam Agra, demand compensation of 30 Lakh#agranews

153

आगरालीक्स…(3 August 2021 Agra News) आगरा में बारिश के पानी में डूबने से बचे थे 70 डॉगी. 30 लाख का शेल्टर होम पानी में बह गया था. आखिर जिम्मेदार कौन? नगर निगम के खिलाफ कल प्रदर्शन करेंगे कैस्पर्स होम के मेंबर्स.

शैल्टर होम में भर गया था बारिश का पानी
आगरा में बीते शुक्रवार रात को हुई जोरदार बारिश में कान्हा उपवन गौशाला नरायच, टेढ़ी बगिया में बने कैस्पर्स होम डॉग शैल्टर होम में बारिश का पानी 6 फीट तक भर गया था. इससे शैल्टर में रह रहे 70 डॉगी रात को चीखने चिल्लाने लगे थे. वहां उनकी देखभाल को मौजूद दो लड़कों ने किसी तरह उनका सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना चाहा लेकिन हालात खराब होता देखकर कैस्पर्स होम की संचालक विनीता अरोरा को इसकी जानकारी रात को ढाई बजे दी. रात को ही कैस्पर्स होम संचालक से जुड़े सभी सदस्य यहां पहुंच गए और किसी तरह सभी डॉगीज को पुराने शैल्टर होम में भेजा गया.

रात को ही सुरक्षित स्थान पर भेजे गए 70 डॉगीज
कैस्पर्स होम की संचालक विनीता अरोरा ने नगर निगम को इसकी सूचना दी लेकिन काफी देर तक कोई यहां नहीं पहुंचा. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों को इन बेजुबानों की जान की कोई चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्होंने गौशाला में ही 30 लाख रुपये खर्च करके ये शैल्टर होम बनाया था लेकिन करोड़ों की लागत से बनी गौशाला में पानी निकास के लिए नाली का निर्माण तक नहीं कराया गया है. उन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण उनका 30 लाख का नुकसान हुआ है.

कल नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
नगर निगम की लापरवाही से हाल ही में बने कैस्पर्स होम के डॉग शैल्टर होम के पानी में बह जाने से 30 लाख का नुकसान हुआ है. कान्हा उपवन गौशाला नरायच, टेढ़ी बगिया पर नगर निगम ने कैस्पर्स होम को 900 वर्गगज की भूमि शैल्टर होम के लिए उपलब्ध कराई थी. जहां संस्था द्वारा 30 लाख रुपए खर्च कर शैल्टर होम तैयार किया गया. 70 डॉग यहां रह रहे थे. बराबर में गौशाला की खराब स्थिति व वहां से बारिश का सारा पानी शैल्टर होम में भरने के कारण दो दिन पूर्व बारिश में पूरा शैल्टर होम बह गया. इस सम्बंध में कैस्पर्स होम के सदस्य नगर निगम में सुबह 11.30 बजे नगरआयुक्त को नुकसान का हर्जाना भरपाई के लिए ज्ञापन सौपेंगे और प्रदर्शन करेंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!