Monday , 26 October 2026
Home agraleaks Caution is necessary before the establishment of Shivling#agranews
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्ससिटी लाइव

Caution is necessary before the establishment of Shivling#agranews

276

आगरालीक्स (27 July 2021 Agra News)… सावन माह चल रहा है। इन दिनों कई भक्त अपने घर पर शिवलिंग की स्थापना करते हैं। ऐसे में शिवलिंग की स्थापना से पहले रखें इसका ध्यान नहीं तो।

ऐसी चीज चढ़ावे में ना चढ़ाएं, जो उन्हें पसंद ना हो


भगवान शिव बहुत ही दयालु हैं और क्रोधी स्वाभाव के भी हैं। जो उन्हें सच्चे मन से याद करता है, उसकी पुकार वह तुरंत सुन लेते हैं। श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि अगर आपने भी अपने घर में शिवलिंग स्थापित किया हुआ है या करने के बारे में सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहतद जरूरी है। ऐसे में कोई ऐसा काम ना करें या कोई ऐसी चीज चढ़ावे में ना चढ़ाएं, जो उन्हें पसंद ना हो।

कोने में ना रखें:-
शिवलिंग अगर घर में स्थापित कर रहे हैं तो उसे भूलकर भी कोने में या किसी ऐसी जगह ना रखें, जहां आप उसकी पूजा ना कर पाएं। ऐसा करने से भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं।पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि शिवलिंग के साथ ऐसा भूलकर भी ना करें।

हल्दी ना चढ़ाएं
सभी जानते हैं कि हल्दी का इस्तेमाल औरतें अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करती हैं। भगवान शिव को खुबसूरत दिखने की कोई इच्छा नहीं है। भगवान शिव एक पुरुष देवता हैं, इसलिए उन्हें हल्दी बिलकुल भी पसंद नहीं है। याद रखें कि उन्हें कभी भी हल्दी ना चढ़ाएं।

सिंदूर से दूरी रखें:-
सिंदूर महिलाएं लगाती हैं ताकि उनके पति की आयु लम्बी हो सके। भगवान शिव विनाश के देवता हैं। इसलिए उन्हें सिंदूर बिलकुल भी पसंद नहीं है। उन्हें भूलकर भी सिंदूर ना चढ़ाएं।

स्थान ना बदलें
शिवलिंग का स्थान ना बदलें। अगर किन्ही विपरीत कारणों से ऐसा करना पड़ रहा है तो इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग को हटाने से पहले उसे गंगाजल और ठंडे दूध से स्नान कराएं। फिर उसकी जगह को बदलें। ऐसा ना करने से भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं।

बिना किसी बर्तन के दूध ना चढ़ाएं
कुछ लोग सीधे दुकान से पैकेट वाला दूध ख़रीदते हैं और चढ़ा देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। बिना किसी बर्तन के दूध कभी भी नहीं चढ़ाना चाहिए। दूध चढ़ाते वक़्त एक बात का और ध्यान रखें कि दूध बिलकुल ठंडा होना चाहिए, भले ही बाहर कोई भी मौसम हो।

शिवलिंग की बनावट का रखें ध्यान
शिवलिंग स्थापित करने से पहले इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि शिवलिंग सोने, चांदी या पीतल का बना होना चाहिए। एक बात और ध्यान रखनी चाहिए कि बिना सांप वाला शिवलिंग भूलकर भी घर नहीं लाना चाहिए।

पानी का रखें ख़ास ध्यान
आप जब भी किसी शिव मंदिर में जाते होंगे तो आपने देखा होगा कि शिवलिंग के ऊपर एक पानी से भरा पात्र लटका रहता है। इससे हर समय पानी टपकता रहता है। जब आप भी अपने घर पर शिवलिंग स्थापित करें तो पानी की व्यवस्था ठीक तरह से करें। दिन हो या रात हो, हर समय शिवलिंग के ऊपर पानी गिरना चाहिए।

शिवलिंग को अकेले ना रखेंं
जब आप अपने घर पर शिवलिंग स्थापित कर रहे हों तो इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि शिवलिंग को कभी भी अकेले ना रखें। इसके साथ मां पार्वती और गणेश की मूर्तियां भी रखें।

चन्दन का टीका लगाएं
हर रोज स्नान करने के बाद शिवलिंग पर चन्दन का टीका लगाएं। माना जाता है कि इससे शिवलिंग पवित्र और ठंडा रहता है।

कभी ना चढ़ाएं नारियल पानी
आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना होगा कि शिवलिंग पर कभी भी नारियल पानी नहीं चढ़ाना है। ऐसा करने से भगवान शिव क्रोधित हो सकते हैं। हालांकि आप इसकी जगह पर कच्चा नारियल चढ़ा सकते हैं।

तुलसी की पत्ती न चढ़ाएं
शिवलिंग पर भूलकर भी तुलसी की पत्तियां नहीं चढ़ानी चाहिए। शिवलिंग पर हमेशा बेलपत्र ही चढ़ाना चाहिए। बेलपत्र बहुत शुभ माना जाता है।

बेल चढ़ाएं
बेल शिव जी को बहुत पसंद है। माना जाता है कि यह फल चढ़ाने से इंसान की उम्र लम्बी होती है। इसलिए आप भी सुबह स्नान करने के बाद बेल के फल को भगवान शिव को चढ़ा सकते हैं। इससे आपकी उम्र और लम्बी हो जाएगी।

पंचामृत चढ़ाएं
कोई भी पूजा शुरू करने से पहले शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं। पंचामृत दूध, गंगाजल और चीनी जैसे पांच चीजों से मिलाकर बनाया जाता है।

केवल सफ़ेद फूल चढ़ाएं
शिवलिंग पर हमेशा सफ़ेद फूल चढ़ाने चाहिए। यह कहा जाता है कि सफ़ेद फूल भगवान शिव को बहुत ज्यादा पसंद हैं। यह भी कहा जाता है कि भगवान शिव को भूलकर भी केवड़ा और चंपा के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। माना जाता है कि इन फूलों को भगवान शिव ने अभिशाप दिया था।

अभिषेक करें तो रखें ध्यान
जब भी शिवलिंग का अभिषेक करें तो इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा शिवलिंग का अभिषेक चांदी, सोने या पीतल से बने नाग योनी जैसे किसी पात्र में करना चाहिए। अभिषेक करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि अभिषेक कभी भी स्टील के स्टैंड में नहीं करना चाहिए।

शिवलिंग पर चढ़ाया कभी ना खाएं
यह कहा जाता है कि जो भी शिवलिंग पर चढ़ाएं, उसे खुद कभी भी ना खाएं। हमेशा शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ दूसरों को बांट देना चाहिए। जो शिवलिंग पर चढ़ाये हुए को खुद ही खा लेते हैं, माना जाता है कि उनका भाग्य बुरा हो जाता है।

सौन्दर्य की कोई भी वस्तु ना चढ़ाएं
सिंदूर की तरह ही भूलकर कोई भी सौन्दर्य प्रसाधन की वस्तु को शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसी चीजें केवल आप मां पार्वती की मूर्ति पर चढ़ा सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaks

Breaking: Accident in Firozabad, 4 killed

आगरालीक्स… फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, कार ने टेसू विसर्जन को जा रहे...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 26th October 2026

आगरालीक्स…26 अक्टूबर सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

देश दुनिया

Agra News: Passengers who purchase reserved tickets at railway reservation counters will also have the option to avail of travel insurance.

आगरालीक्स…अब रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को भी मिलेगी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

error: Content is protected !!