आगरालीक्स… आगरा में सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़े रेलवे के डीआरएम कार्यालय के अधीक्षक को जेल भेज दिया, निलंबित किया, जानें पूरा मामला, कितनी रिश्वत ली और किससे।
आगरा कैंट स्टेशन डीआरएम कार्यालय पर सोमवार को सीबीआई की टीम ने छापा मारा। टीम ने डीआरएम कार्यालय के कार्मिक विभाग में तैनात अधीक्षक एसके सोनी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया, रात तक पूछताछ की गई। टीम अधीक्षक एसके सोनी को अपने साथ गाजियाबाद ले गई, गाजियाबाद में सीबीआई का कार्यालय है। टीम ने गाजियाबाद में एडीजे 8 की अदालत में अधीक्षक एसके सोनी को पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया।

एसके सोनी को किया निलंबित
आगरा रेल मंडल के डीआरएम आनंद स्वरूप का कहना है कि आरोपी कार्यालय अधीक्षक एसके सोनी को निलंबित कर दिया है। एडीआरएम मुदित चंद्रा, वीरेंद्र वर्मा को इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ये है पूरा मामला
रेलवे से रिटायर हुए सीनियर टेक्नीशियन ब्रेजश कुमार को रिटायरमेंट के बाद भुगतान मिलना था। वे 31 दिसंबर 2021 को रिटायर हो गए थे। उनका कुछ भुगतान रुका हुआ था, इसे क्लीयर कराने के लिए एसके सोनी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। ब्रजेश कुमार ने सीबीआई में शिकायत कर दी,जांच की गई। इसके बाद सीबीआई ने छापा मारा और एसके सोनी को पकड़ लिया उनके घर पर भी छानबीन की गई।