आगरालीक्स …आज से सावन शुरू हो गया है, गन्ने का रस चढ़ाने से बरसती है लक्ष्मी की असीम कृपा, हर सोमवार को आगरा में शिव मंदिर पर लगेंगे मेले, जानें पूजा विधि, बिल्व पत्र अर्थात बेलपत्र चढ़ाने से बढ़ता है ऐश्वर्य।
सावन का महीना 14 जुलाई गुरुवार से शुरू हो गया है, 12 अगस्त तक चलने वाले सावन के महीने में शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है। दूध, घी शहद से शिवजी की पूजा की जाती है। श्री कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि 41 दिन तक नियमित शिव जी की पूजा करने से जो चाहते हैं वह मिलता है।

इस तरह करें पूजा
शिव जी की पूजा में जलाभिषेक और बेल पत्र अर्पण करने का विशेष महत्व है। गंगा जी शिव के शीश पर शोभायमान हैं इसलिए गंगाजल से अभिषेक शिवजी को पसंद है, इसी तरह से मां पार्वती बेलपत्र का सेवन कर व्रत रही थी, इसके बाद उनकी शिवजी से शादी हुई इसलिए बेल पत्र चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं।
गन्ने के रस से लक्ष्मी की कृपा
शिवजी पर गन्ने का रस चढ़ाने से लक्ष्मी मां की असीम कृपा होती है, शहद चढ़ाने से स्वस्थ रहते हैं सरसों का तेल चढ़ाने से शत्रुओं का नाश होता है। अनाज चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।