आगरालीक्स..(.Agra News 30th July) आगरा सहित देश भर के छात्रों का सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी होगा। ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट.
सीबीएसीई का 12 वीं का रिजल्ट शुक्रवार दो बजे जारी किया जाएगा। छात्र सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आगरा में सीबीएसई के 135 स्कूल, 100 स्कूलों के 12 वीं के छात्रों का रिजल्ट होगा घोषित
आगरा में सीबीएसई के 135 स्कूल हैं, इसमें से 100 स्कूलों में 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित हैं। 35 स्कूलों में 10 वीं और आठवीं तक की कक्षा संचालित हो रही हैं। सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट दोपहर दो बजे आएगा, इस तरह आगरा के 100 सीबीएसई स्कूल के करीब 11 हजार छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई तक रिजल्ट जारी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद बोर्ड सक्रिय हुआ। तय किया गया कि 12वीं का परीक्षाफल 30:30:40 के आधार पर घोषित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दसवीं और 11वीं के पांच में से जिन तीन विषयों में छात्रों ने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए होंगे, उन्हीं को चुना जाएगा। इसके अलावा इंटरमीडिट के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल में मिले अंकों के आधार पर फैसला होगा।