आगरालीक्स..(Agra News 30th July)आगरा में बारिश के बाद आधी रात को सडक धंसने से गड्ढा हो गया, कार सवार दंपती बाल बाल बचे, पुलिस ने बेरीकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
आगरा में बारिश के बाद सडकें धंसने लगी हैं, सडकों से लेकर कॉलोनियों में गड्ढे हो गए हैं। जिन सडकों की खोदाई कर दी गई थी, वहां बारिश के बाद कीचड और मिटटी से दलदल बन गया है, इससे हादसे हो रहे हैं।
दयालबाग 100 फीट रोड पर धंसी सडक, दंपती बाल बाल बचे
आगरा के दयालबाग में 100 फीट रोड पर रात 12 बजे अदनबाग से एचडीएपफसी बैंक की तरफ मुडते ही सती लीला अपार्टमेंट के सामने सडक धंस गई, इससे गड्ढा हो गया। उसी समय क्रेटा कार से पुष्पांजलि बाग कॉलोनी निवासी चिराग पुरी अपनी पत्नी श्वेता पुरी के साथ जा रहे थे।
10 फीट गहरा और आठ फीट चोडा गड्ढा
क्रेटा कार सडक धंसने से गड्ढे में गिर गई, तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद को आ गए। उन्होंने चिराग पुरी और उनकी पत्नी श्वेता पुरी को बाहर निकाला, इसके बाद क्रेन से गाडी को बाहर निकाला गया। गाडी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सडक के बीचों बीच 10 फीट गहरा और आठ पफीट चोडा गड्ढा हो गया है। सुबह पुलिस ने रास्ते पर बेरीकेड लगा दी है और वाहनों की आवाजाही रोक दी है, जिससे हादसा न हो जाए।
11 महीने में तीसरे बार गड्ढा
दयालबाग के 100 फीट रोड पर गंगाजल प्रोजेक्ट सहित अन्य पाइप लाइन डाली गई हैं, इसके लिए सडक की खोदाई की गई। सडक की मरम्मत भी कर दी गई, लेकिन सही तरह से नहीं की गई है। इससे पिछले 11 महीने में दयालबाग के 100 फीट रोड की सडक में तीन बार गड्ढे हो चुके हैं।