आगरालीक्स.. आगरा में सीबीएसई स्कूलों के 951 छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल हुए, इसमें से 950 10 वीं के छात्र थे। आज भी कंपार्टमेंट एग्जाम है।
सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर डॉ. रामानंद चौहान ने बताया कि बुधवार को दूसरे दिन, मुख्य रूप से 10वीं विज्ञान की ही परीक्षा संपन्न हई। 10 केंद्रों पर 1025 छात्रों को परीक्षा देनी थी, इमसें से 10 वीं के 950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 12वीं में ज्योग्राफी के लिए सिर्फ एक ही छात्र ने परीक्षा दी।