आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि की बीए थर्ड ईयर की हिंदी साहित्य की परीक्षा में हिंदी भाषा का पेपर दे दिया, परीक्षा निरस्त कर दी है। बुधवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में हिंदी साहित्य की परीक्षा निरस्त करने के साथ ही गलत प्रश्न पत्र तैयार करने पर शिक्षकों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।
आगरा के अंबेडकर विवि में 22 सितंबर को बीए थर्ड ईयर हिंदी साहित्य का द्वितीय प्रर्थन पत्र था, इसमें 11500 छात्र शामिल हुए। छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें हिंदी साहित्य की जगह हिंदी भाषा का प्रश्न पत्र दे दिया गया। छात्रों ने इस पर आपित्त की, ऐसे में परीक्षा समिति की बैठक में विवि ने बीए थर्ड ईयर की हिंदी साहित्य की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय ले लिया, परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इससे पहले प्रश्न पत्र कम पडने पर 21 सितंबर की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी, यह परीक्षा अब छह अक्टूबर को होगी। वहीं, एमए अंतिम वर्ष इतिहास की परीक्षा छह अक्टूबर को होगी।