Thursday , 17 September 2026
Home बिगलीक्स CCTV footage: Four-member gang opens fire at jeweller’s in Agra
बिगलीक्स

CCTV footage: Four-member gang opens fire at jeweller’s in Agra

178

cc
आगरालीक्स
……….आगरा में श्री सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री धन कुमार जैन को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई, यह सब सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। सीसीटीवी में दो बाइक पर चार लोग हैं और गोली मार रहे हैं। धन कुमार कार से उतरते हैं और उनके सामने बाइक आती है, उस पर दो युवक हैं और उसके पीछे एक और बाइक से, उस पर भी दो युवक हैं। आगे वाली बाइक पर बैठे बदमाश पिस्टल निकालता है और धन कुमार जैन के सीने के पास गोली मारता है और आगे चला जाता है।
श्री सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री धन कुमार जैन का किनारी बाजार में सीबी चैन्स का शोरूम है और वे गुड की मंडी, फुलटटी में रहते हैं। घर से कुछ ही दूरी पर थाना एमएम गेट है। रविवार रात को वे स्विफ्ट कार से शोरूम से अपने भाई नील कुमार के साथ घर के लिए निकले, दोनों भाई गाडी की पिछली सीट पर बैठे थे। ड्राइवर जीतू गाडी चला रहा था और उसकी बगल की सीट पर सरकारी गनर सिपाही कुशल बैठा था।
वे रात 9 45 बजे गुड की मंडी स्थित घर के बाहर पहुंचे और गाडी रोकी, गाडी का पिछला दरवाजा खुला, जैसे की धन कुमार जैन गाडी से बाहर उतरने लगे दो अपाचे बाइक पर सवार चार युवकों में से एक ने गोली मार दी, गोली उनके सीने में लगी और वे गिर गए। दूसरी गोली मारी, वह उनके नहीं लगी। गनर कुशल लडखडा गया।
dhanनिजी गार्ड ने बदमाशों पर चलाई गोली
धन कुमार जैन की गाडी के पीछे उनके साथी ब्रजेश पचौरी और प्राइवेट गनर जितेंद्र चल रहे थे। धन कुमार के गोली लगने पर जितेंद्र ने मोर्चा ले लिया और जवाबी फायरिंग की।
थाना एमएम गेट से सामने से भागे, पेट में धंसी गोली
प्राइवेट गनर के फायरिंग करने पर खुद को घिरता देख बदमाश बाइक से भाग खडे हुए, वहीं,
जीजी न​र्सिंग होम में धन कुमार जैन को भर्ती किया गया है, उनके सीने में गोली लगने के बाद पेट में पहुंच गर्इ्। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है।
एसएसपी को झेलना पडा आक्रोश
धन कुमार जैन का घर थाना एमएम गेट के पास है, थाने के पास गोली मारने के बाद बदमाश पफरार हो गए, इससे व्यापारियों में आक्रोश है। जीजी नर्सिंग होम पर पहुंचे एसएसपी प्रीतिंदर सिंह को व्यापारियों के आक्रोश का सामना करना पडा। व्यापारियों ने लूट और हत्याकांड की वारदातें होने पर बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया है।
भाई की हुई थी हत्या, बिल्लू वर्मा पर शक
धन कुमार जैन के बडे भाई प्रदीप कुमार जैन उर्फ बब्बे की अगवा कर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई पर बिल्लू वर्मा ने ही हमला किया था। उसने ही कमेटी के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ​सहित पांच कारोबारियों को गाली मारी थी।बदमाश बिल्लू वर्मा धन कुमार जैन को जान से मारने की धमकी दे चुका है। वह बाजार से चौथ वसूलता था और वर्ष 2013 में ​उसे पुलिस ने पकड लिया, बिल्लू वर्मा एटा जेल में है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: 64 society have PNG infrastructure, More than 5000 notice issued, Four societies soon LPG Free in Agra

आगरालीक्स आगरा की 4 सोसायटी पूरी तरह से एलपीजी मुक्त होंगी, यहां...

बिगलीक्स

NHAI Debars PNC Infratech for Three years, Stocks hit 52 week low

आगरालीक्स पीएनसी इंफ्राटेक पर एनएचएआई ने तीन साल के लिए लगाई रोक।...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Partly Cloudy weather forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में पिछले 24 घंटे में 1.1 एमएम बारिश हुई है,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 17th September 2027

आगरालीक्स आगरा का 17 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ईपीएफ की अधिकतम...

error: Content is protected !!