आगरालीक्स.. आगरा में बिल्डर की हत्या शूटरों ने की थी, सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर चार शूटर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा में होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा के सामने बिल्डर बबलू यादव की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली शूटरों द्वारा मारी गई थी, बिल्डर बबलू यादव का दो बाइक पर चार बदमाश केके नगर से पीछा कर रहे थे। होली पब्लिक स्कूल के सामने सुनसान इलाका आते ही शूटरों ने सिर में गोली मार दी और फरार हो गए, सीसीटीवी फुटेज से शूटरों की पहचान की जा रही है।
फोन आते ही बबूल को मारी गोली
ककरैठा निवासी बिल्डर बबलू यादव शनिवार शाम को एक्टिवा से अपने भतीजे को छोडने केके नगर गया था, वहां से एक्टिवा से लौट रहा था। केके नगर से दो बाइक पर सवार चार बदमाश उसका पीछा कर रहे थे। बबलू तेज स्पीड से एक्टिवा चला रहा था इसलिए बदमाशों को मौका नहीं मिला। होली पब्लिक स्कूल के सामने बबलू यादव के मोबाइल की घंटी बजी, बबलू ने एक्टिवा धीमी कर ली, इसी दौरान अपाचे सवार दो बदमाशों में से एक के सिर में गोली मार दी और महर्षिपुरम वाले रास्ते से शोरूम की तरह होते हुए हाईवे से भाग गए। सीसीटीवी में बदमाशों की फुटेज मिली है, एक बाइक पर नंबर नहीं हैं, दूसरी बाइक पर लिखे नंबर दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है।