आगरालीक्स.. आगरा में कुमार विश्वास अपने गीत कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है से सर्दी में मोहब्बत की गर्मी का अहसास कराएंगे, वे आगरा में 22 दिसंबर को आगरा कॉलेज ग्राउंड पर प्रस्तुति देंगे। एसएम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आगरा में कैंसर अस्पताल बनाया जा रहा है, इस अस्पताल की फंडिंग के लिए 22 से 25 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एसएम चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.फरहत खान सत्यमेव जयते के ट्रस्टी अशोक गोयल ने कहा कि कैंसर के खिलाफ ‘कैंसर संजीवनी’ के नाम से जंग लड़ी जाएगी। ट्रस्ट से जुड़े कवि पवन आगरी ने बताया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस समारोह में आगरा कॉलेज मैदान पर पहले दिन 22 दिसम्बर को डॉ कुमार विश्वास के साथ कवि सम्मेलन, 23 दिसम्बर को डॉ राहत इंदौरी के साथ मुशायरा और 24 दिसम्बर को जगजीत सिंह घराने के रुनित आर्य के साथ गज़ल का प्रोग्राम व शहर के 5 नामचीन संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान और 25 दिसम्बर को म्यूज़िकल नाईट का आयोजन विशेष आकर्षण होगा।*
डॉ.फ़रहत खान ने बताया है कि आगरा कॉलेज ग्राउंड पर चार दिवसीय प्रोग्राम कैंसर हॉस्पिटल की फंडिंग के लिए किये जा रहे है