आगरालीक्स…(14 January 2022 Agra News) आगरा में जरूरतमंदों को सामग्री बांट व गौमाताओं का भंडारा कर मनाया मकर संक्रांति उत्सव..सिंधी सेंट्रल पंचायत ने किया कार्यक्रम…
400 से अधिक लोगों को बांटी सामिग्री
दैनिक जीवन की हर सामग्री उपलब्ध थी। जरूरतमंद लोगों के आवश्यकता के अनुसार शॉल, रजाई, तोलिया, कम्बल, खाद्य सामग्री, फल, गजक व अन्य सामग्री पाकर लोगों के चहरों पर मुस्कान बिखर गई। मौका था शाहगंज स्थित श्री कृष्ण गौशाला में सिंधी सेन्ट्रल पंचायत व श्रीकृष्ण गौशाला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान व मदनलाल पंजवानी के सहयोग से आयोजित मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का। जहां लगभग 400 से अधिक जरूरतमंद लोगों को हर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
गौमाताओं को कराया भंडारा
इस अवसर पर गौमाताओं का भंडारा भी आयोजित किया गया। आयोजकों ने कहा कि मकर संक्रांति पर किए गए दान पुण्य का विशेष महत्व है, जो सीधा स्वर्ग के द्वार पर लेकर जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम करीरा, श्रीकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष गिरधारीलाल भगत्यानी, सूर्य प्रकाश, हेमन्त भोजवानी, प्रकाश केसवानी, जितेन्द्र त्रिलोकानी, भोजराज लालवानी, श्याम भोजवानी, सुंदर लाल हरजानी, जयप्रकाश धर्माणी, महेश मंघरानी, मदनलाल पंजवानी, उमेश पैरवानी, लक्ष्मण कल्याणी, लालचंद मोटवानी, मेघराज लड़कानी, सुनील करमचनदानी, मनोज नोतनानी, लक्ष्मण दास राजवानी, जेके भाई, प्रदीप बनवारी, मनीष हरजानी, पूनम पंजवानी, संध्या, सुनिता पंजवानी विजय भाटिया आदि मौजूद रहे।