आगरालीक्स…(14 January 2022 Agra News) शनिवार को भी पूरे दिन रहेगी मकर संक्रांति. ज्योतिषाचार्य से जानिए सभी 12 राशियों पर क्या है इसका प्रभाव…
मेष राशि के जातकों को सूर्य नारायण की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। शिव भगवान का मिश्री मिले दूध से अभिषेक करें
वृषभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। रोग होने के योग हैं। अनजाना भय रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाएं तथा खाने में गुड़-तिल्ली का प्रयोग करें। आपकी राशि पर शनि की ढैया चल रही है काले तिल के लड्डू का भी दान करें काले तिल और काले उड़द का भी दान कर सकते हैं
मिथुन राशि के जातकों के लिए धन का अपव्यय होने के योग हैं। सूर्य को अर्घ्य देने से समाज, कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। हरे मूंग का दान कर सकते है मंदिर में सफेद कपड़ो का दान करें
कर्क राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इष्टदेव की पूजा करें और गरीबों को धन का दान करें। लाल कपड़े और गुड का मंदिर मै दान करें
सिंह राशि के जातकों को सूर्य की आराधना से लाभ होगा। विशेष कर शासकीय कार्यों में लाभ मिल सकता है। शिव भगवान के मंदिर में शिवलिंग पर 12 ज्योतिर्लिंगो के नाम से 12 बेलपत्र चढ़ावे
कन्या राशि के जातकों को क्लेश से सतर्क रहना होगा। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं। यात्रा में कष्ट हो सकता है। गाय की हरी घास खिलाएं। आपकी राशि में भी शनि की ढैया चल रही है काले तिल काले उड़द काले तिल के लड्डू का दान करें

तुला राशि के जातकों को लाभयोग हैं, लेकिन मानसिक कष्ट भी हो सकता है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। मंदिर में लाल कपड़े गुड का दान करें
वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी प्राप्त होगी या पदोन्नति पद लाभ मिल सकता है, जिससे संतोष रहेगा। आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती चल रही है काले तिल काले उड़द काले तिल के लड्डू का दान करे
धनु राशि के जातकों को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। गरीबों को काले तिल का दान करें। मंदिर में काले तिल काले उड़द व काले तिल के लड्डू का दान करें
मकर राशि के जातकों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। जीवन साथी के साथ किसी पवित्र नदी में स्नान-आचमन करें। आपके राशि में साढ़ेसाती चल रही है मंदिर में काले तिल काले उड़द व काले तिल के लड्डू का दान करें
कुंभ राशि के जातकों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं। सूर्य पर कुंमकुंम मिश्रित जल चढ़ाएं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें मंदिर में पीली चीजों का दान करें चने की दाल हल्दी पिला कपड़ा आदि
मीन राशि के जातकों का घर-परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंदों को गरम कपड़े और खाने का दान करें। सफेद तिल के गुड के लड्डू का मंदिर में दान करें मकर सक्रांति का पुण्य काल 14 जनवरी की दोपहर 2:30 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी शुक्रवार को पूरे दिन मान्य रहेगा
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परमपूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250