आगरालीक्स… आगरा में छात्राओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पूछा कि राजनीति, कामकाज और घर में तालमेल कैसे बिठाते हैं, उन्होंने जवाब दिया कि यह सवाल महिलाओं से ही क्यों पूछा जाता है, पुरुषों से भी इस तरह के सवाल पूछे जाने चाहिए।
शुक्रवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में आयोजित भारत के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा यह देख कर खुशी हो रही है कि हम तो मंच पर हैं और हमारी अगली पीढ़ी मंच पर आने को तैयार बैठी है।

छात्रा ने पूछा भाजपा को वोट क्यों दे
एक छात्रा ने पूछा भाजपा को वोट क्यों दें? इस पर स्मृति ईरानी ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अगर नए भारत का निर्माण करना है, बेटियों को सुरक्षा और पढ़ाई मिले, किसान को सम्मान मिले तो भाजपा को वोट दो।
महिलाएं कामकाज और घर में कैसे तालमेल बिठाएं
एक महिला ने सवाल पूछा कि घर और कामकाज में तालमेल कैसे बिठाएं, इस पर स्मृति ईरानी ने कहा यह सवाल सिर्फ महिलाओं से ही पूछा जाता है पुरुषों से कोई ऐसा सवाल नहीं पूछता।
महिलाओं की सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं
केंद्रीय हिंदी संस्थान की श्रीलंका की छात्रा ने पूछा विदेशी महिला पर्यटकों की संख्या बढ़ी है उनकी सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं। स्मृति ईरानी ने कहा पीएम महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर है