Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Central Minister Dr Ram Shankar katheria Controverisal Satement, Barking Dogs, useful in My promotion
agraleaks

Central Minister Dr Ram Shankar katheria Controverisal Satement, Barking Dogs, useful in My promotion

ram
आगरालीक्स आगरा के  भाजपा सांसद और पीएम मोदी के केंद्रीय मंत्री डॉे  राम शंकर कठेरिया का कहना है कि कुत्ते भौंकते हैं तो मेरा प्रमोशन प्रचार होता है। यहां उन्होंने कुत्ते का इस्तेमाल कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के लिए किया है। यह बयान उन्होंने एनएसयूआई द्वारा आगरा विवि के खंदारी परिसर स्थित आवास में अवैध रूप से रहने के आरोप लगाते हुए किए जा रहे प्रदर्शन पर दिया ह्रै। केंद्रीय ्रही वे केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री हैं, जिसका काम देश की शिक्षा में सुधार करना है। वे  युवा पीढी के लिए इस तरह का बयान देंगे तो शिक्षा में सुधार क्या करेंगे, इस तरह के सवाल उठ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया विवि के केएमआई में हिंदी के एसोसिएट प्रोफेसर हैंँ। मंत्री बनने के बाद से वे नवंबर से अवकाश पर चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री विवि के खंदारी परिसर स्थित शिक्षक आवास में रह रहनेे हैं, एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आरोप लगाए हैं कि केंद्रीय मंत्री ने शिक्षक आवास के कई कमरे घेर लिए हैं और अवैध निर्माण कर कार्यालय बना लिया है। उनके आवास पर लोगों का आना जाना लगा रहता है, जिसकी वजह से छात्र पढाई नहीं कर पा रहे हैं। उनके विरोध प्रदर्शन के बाद विवि के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल ने केंद्रीय मंत्री को नोटिस जारी कर आवास खाली करने और किराया देने के लिए कहा है। इससे केंद्रीय मंत्री बौखला गए हैं। उन से गुरुवार को सार्क टीचर्स एसोसिएशन के आगरा में चल रहे सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री से एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन पर   सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुत्ते भौंकते हैं तो मेरा प्रमोशन होता है।

सैलरी वापस करने के बाद देना पड रहा किराया
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी विवि से उनके  एकाउंट में सैलरी आती रही थी, मीडिया में मामला आने के बाद उन्हें चार महीने की सैलरी  वापस करनी पडी। अब उन्हें आवास का किराया भी देना होगा, इससे केंद्रीय मंत्री अपनी जुबान पर काबू नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई  बौखलाहट  में अमर्यादित बयान दे दिया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!