आगरालीक्स ..आगरा में कैनवास पर बच्चों ने कल्पना के रंग भरे, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी संस्था सोसायटी फ़ॉर प्रेज़र्वेशन ऑफ़ हेल्थी इन्वायरॉन्मेंट एंड इकॉलजी एंड हेरिटिज ऑफ़ आगरा (स्फीहा) द्वारा रविवार को 12वी ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता प्रिल्युड पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। शुभारम्भ स्नेह बिजलानी, ट्रेजरार, डी.इ. आई. विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रिल्युड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर, सुशील गुप्ता रहे।
प्रतियोगिता के संयोजक राहुल भटनागर ने बताया कि बच्चों को उम्र के हिसाब से तीन वर्गों (जूनियर, सीनियर और सुपर सीनियर) में बांटा गया है और हर वर्ग को एक अलग विषय दिया गया है जिससे आधारित चित्र उन्हेंबनाने थे I जूनियर वर्ग का विषय, स्वच्छ भारत पर पोस्टर था, सीनियर वर्ग का विषय जल संरक्षण था और सुपर सीनियर वर्ग का विषय वनों की कटाई का प्रभाव था I उन्होंने यह भी बताया की आज हर वर्ग में दस विजेताओंको पुरुस्कृत किया गया और 2 विजेताओं को कैमलिन कंपनी द्वारा भी इनाम मिला I
प्रतियोगिता की सह संयोजक, संगीता भटनागर ने कहा कि हमारी प्रतियोगिता की ख़ास बात यह है की स्फीहा विजयी चित्रो को अपने वार्षिक कैलेंडर में इस्तेमाल करता है,
ये रहे विजेता
जूनियर वर्ग
प्रथम स्थान पर गायत्री पब्लिक स्कूल की अक्षिका सिंह रही
द्वितीय स्थान पर सेंट कॉनराड्स स्कूल के अयन राघव रहे
द्वितीय स्थान (2) सुमित राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल की गौरी तलरेजा रही
तृतीय स्थान पर सिम्पकिन्स पब्लिक स्कूल की जहांनी शर्मा रही
तृतीय स्थान (2) पर सनफ्लॉवर पब्लिक स्कूल की श्रिष्टि भदौरिया रही
तृतीय स्थान (3) पर राधाबल्लभ पब्लिक स्कूल की नन्दिनी कुशवाहा रही
सीनियर वर्ग
प्रथम स्थान पर सिम्पकिन्स पब्लिक स्कूल की भूमिका शर्मा रही
द्वितीय स्थान पर सिम्पकिन्स पब्लिक स्कूल स्कूल के अंजली शर्मा रही
द्वितीय स्थान (2) प्रीलूड पब्लिक स्कूल स्कूल की कुमकुम कुशवाहा रही
तृतीय स्थान पर गायत्री पब्लिक स्कूल की ध्रुव बंसल रहे
तृतीय स्थान (2) पर प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज की अक्षिता जैन रही
तृतीय स्थान (3) पर प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज की सलोनी सिंह रही
सुपर सीनियर वर्ग
प्रथम स्थान पर प्रीलूड पब्लिक स्कूल की देव अग्रवाल रहे
द्वितीय स्थान पर सेंट कॉनराड्स स्कूल के शिवम् भदौरिया रहे
द्वितीय स्थान (2) सेंट कॉनराड्स स्कूल स्कूल की ध्रुव शर्मा रहे
तृतीय स्थान पर प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज की अनु तिवारी रही
तृतीय स्थान (2) पर सिम्पकिन्स पब्लिक स्कूल की सुजाता दुवेश रही
तृतीय स्थान (3) पर प्रीलूड पब्लिक स्कूल की दिव्यांशु जैन रहे
प्रतियोगिता में चैंपियन रहा सिम्पकिन्स पब्लिक स्कूल स्कूल जिसे स्फीहा की ओर से ट्रॉफी और कैमलिन कंपनी की ओर से गिफ्ट हैंपर दिए गए ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशित गौड़ और डॉ. ललित वत्स ने किया कार्यक्रम का अंत राष्ट्र गान के साथ हुआ।
इस अवसर पर स्फीहा के उपाध्यक्ष राजीव नारायण, दयाल सरन (अधिवक्ता), प्रदीप सहगल, कर्नेल. आर. के. सिंह, प्रो. एस एस श्रीवास्तव, संत प्रकाश, नागेश पायदाह, स्फीहा के मीडिया प्रभारी, शब्दमिश्रा और कैमलिन कंपनी केश्री अभिषेक मौजूद रहे।