आगरालीक्स….आगरा में चंबल से एक मीटर पानी घटा, पर खतरे के निशान से अभी भी 4 मीटर ऊपर. गांव में बाढ़ के हालात फोटोज में देखिए…

आगरा जिले में चंबल नदी का जलस्तर घटने लगा है. शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक पानी का जलस्तर 1 मीटर तक घट गया. चंबल नदी का जलस्तर इस समय 135 मीटर से नीचे हैं जबकि खतरे का निशान 130 मीटर पर है. हालांकि बाह से जुड़े गांवों में बाढ़ के हालात अभी भी बने हुऐ है. कई गांव यहां बाढ़ के चलते जलमग्न हैं जिसके कारण यहां के लोगों कोे ऊंचे टीलों पर अपने बच्चों और पालतू पशुओं के साथ रात गुजारनी पड़ रही है. स्कूल,गांव,पंचायत घर,सिनेमा घर सभी जलम्गन है. प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ साथ राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा. हालांकि कइयों का कहना है कि प्रशासन के द्वारा कोई मदद नहीं मिली है.
आईजी ने देखे हालात.
चंबल के जलस्तर का जायजा लेने आईजी नवीन अरोरा पहुंचे. उन्होंने पिनाहट स्थित चंबल नदी घाट का निरिक्षण किया. चंबल नदी अभी भी खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर बह रही है. आईजी ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिऐ अधीनस्थों को निर्देश दिये.