आगरालीक्स….(20 January 2022 Agra News) गोरखपुर की जिस सीट से सीएम योगी लड़ेंगे चुनाव, उस सीट से ये नेता उतरा मैदान में. कहा—हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं…
आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा है कि वह गोरखपुर श्हर सीट से चुनाव लड़ेंगे और इसके लिए किसी पार्टी का समर्थन नहीं लेंगे. वह अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे. क्योंकि हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं. बता दें कि इस सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में हैं, ऐसे में यहां वर्तमान विधायक डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल का टिकट कट गया है.

भाजपा का गढ़ है ये सीट
बता दें कि गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र को भाजपाका गढ़ कहा जाता है और यह सीट पिछले 33 सालों से भाजपा के ही पास है. इस बार भाजपा ने शहर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में इस सीट से मुकाबला दिलचस्प हो गया है.