आगरालीक्स…आगरा में नौतपा में भगवान के भोग में बदलाव। भोलेनाथ का गन्ने के रस, सत्तू अभिषेक में चंदन। लड्ड़ू गोपाल की खास देख-रेख..
मंदिरों में सभी देव प्रतिमाओं का भोग बदला
आगरा में पड़ रही नौतपा में भगवान के भोग में मंदिर और घरों में बदलाव कर दिया गया है। मंदिरों में अब भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक बढ़ गया है। भगवान को सत्तू का प्रसाद भी लगाया जा रहा है।
भोलेनाथ की जलहरी में ठंडा पानी
शिवलिंगों की जलहरी ठंडे पानी से भरी जा रही हैं। अभिषेक में चंदन सहित अन्य ठंडी चीजें लगाई जा रही है। फूलों का प्रयोग बढ़ गया है।
घरों में लड्डू गोपाल की हो रही खास देखभाल
मंदिरों और घरों में लड्डू गोपाल सहित अन्य देवी-देवताओं की पोषाके भीं काफी समय से बदल दी गई हैं। फलों के जूस के साथ सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं।