नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली के सीएम केजरीवाल को झटका। अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने से संबंधित याचिका पर अविलंब सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार।
स्वास्थ्य के आधार पर अवधि बढ़ाने की थी मांग
सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत की अवधि को सात दिन बढ़ाने का आग्रह करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किया था। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर अविलंब सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया।