Wednesday , 17 June 2026
Home बिगलीक्स Chaotic monday as new traffic plan fail in Agra
बिगलीक्स

Chaotic monday as new traffic plan fail in Agra

213

hari
आगरालीक्स
….आगरा में हरीपर्वत चौराहे पर नया ट्रैफिक प्लान फेल हो गया। स्कूल की छुटटी होते ही जाम में फंसे बच्चे बिलखने लगे, एमजी रोड पर लंबा जाम लग गया। एसएसपी के आदेश के बाद हरीपर्वत चौराहा खोल दिया गया। दोपहर 12 40 के बाद पूर्व की तरह ही ट्रैफिक चलने लगा।
सोमवार से हरीपर्वत चौराहे को बंद कर दिया गया था, इसे वन वे करते हुए स्पीड कलर लैब और सेंट जोंस चौराहे से टर्न लेकर दूसरी साइड में जाने की व्यवस्था की गई थी। सुबह 9 बजे से सेंट जोंस चौराहे से हरीपर्वत और दूसरी तरफ स्पीड कलर लैब से लेकर सेंट जोंस चौराहे तक जाम लग गया। वाहनों का लोड बढता गया और जाम लंबा होता गया। इसी बीच दोपहर 11 बजे से नर्सरी के बच्चों की स्कूल की छुटटी होने लगी। इससे लंबे जाम और तेज धूप में वैन और स्कूल बस में फंसे बच्चे बिलखने लगे। देखते ही देखते बहुत लंबा जाम लगता चला गया।
एसएसपी के आदेश पर खोला गया हरीपर्वत
एमजी रोड पर तेज धूप में जाम में बच्चों के पफंसने की शिकायत एसएसपी प्रीतिन्दर सिंह के पास पहुंचने लगी। उन्होंने हरीपर्वत चौराह को खोलने के निर्देश देते हुए पूर्व की तरह से ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दे दिए गए। मगर, जैसे ही हरीपर्वत चौराहे को खोला गया, इससे और लंबा जाम लग गया। दोपहर दो बजे तक लोग हरीपर्वत और सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर जाम में फंसे रहे।
ये की गई थी व्यवस्था
हरीपर्वत चौराहे और सेंट जोंस पुल पर बैरियर लगा दिए गए। इसके साथ ही ट्रायल शुरू हो गया। एसपी ट्रैफिक आरके सिंह ने बताया कि पहले दिन ट्रायल सफल रहा। चौराहे पर जाम की समस्या नहीं हुई। सेेंट जोंस पर भी बैरियर लगाए गए हैं, जिससे वाहनों को टर्न लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। सोमवार को भी ट्रायल सफल रहता है तो मंगलवार से इसे लागू कर दिया जाएगा।
नालबंद के लिए बना था नया प्लान
नालबंद पर भी यही व्यवस्था की गई थी। पंचकुइयां की ओर जाने वाले वाहनों को सुभाष पार्क से टर्न लेना पड़ता है। इससे जहां नालबंद पर जाम की समस्या से मुक्ति मिल गई, लेकिन सुभाष पार्क पर वाहन के रुकने के कारण एमजी रोड पर जाम की समस्या खड़ी हो गई। इसी तरह कलक्ट्रेट में जब वाहन टर्न करते हैं तो वाहनों के रुकने के कारण जाम लग जाता है।
प्लान बनें, लेकिन फेल हो गए
शहर में जाम की समस्या सिर्फ एमजी रोड पर ही नहीं है। यहां के अलावा शाहगंज, लोहामंडी, मदिया कटरा, पालीवाल पार्क, भगवान टाकीज, रामबाग, यमुना किनारा मार्ग पर भी जाम की समस्या रहती है। तत्कालीन एसपी ट्रैफिक ने मदिया कटरा, शाहगंज और लोहामंडी के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया था, जो कुछ दिन बाद ही फेल हो गया। लोगों को अब भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

UP Live News: 50% Fare concession in roadways bus fare in UP for NEET UG exam on 21st June 2026

यूपीलीक्स…News: आगरा सहित उत्तर प्रदेश में 21 जून को नीट यूजी की...

बिगलीक्स

UP Live News: Summer vacations from 20th May to 24th June in Government School’s

लखनऊलीक्स …UP News: सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी में बदलाव किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: 200 industry shifted in Flatted Factory complex Foundary Nagara Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 135 करोड़ की लागत से बने फ्लैटेड...

बिगलीक्स

Agra Live News: 15000 visitor in three day Food & Expo in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के फूड एक्सपो में सामने आया कि रसोई में...

error: Content is protected !!