आगरालीक्स ..आगरा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम में 2244 मुकदमे दर्ज किए गए, पुलिस ने 2210 में चार्ज शीट लगा दी है।
आगरा में मार्च मे लॉकडाउन लगाया गया, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर घर से बाहर निकले, जिन लोगों से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका थी, उनके खिलाफ महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किए गए, इस तरह 2244 मुकदमा दर्ज हुए, इसमें से 2210 में चार्जशीट लगा दी गई है।
6600 लोग नामजद, 2400 हुए थे अरेस्ट
महामारी अधिनियम में दर्ज किए गए 2244 मुकदमों में 6600 से ज्यादा नामजद किए गए। इसमें से 2400 को अरेस्ट भी किया गया।