आगरालीक्स.. प. बंगाल के दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कड़ी सुरक्षा रहेगी। पीएम मोदी बांग्लादेश की पीएम से वर्चुअली मीटिंग कर रहे हैं। साथ ही देश-दुनिया की अभी तक की खबरें।
प. बंगाल में गृहमंत्री शाह की रहेगी कड़ी सुरक्षा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 19-20 दिसंबर को प. बंगाल के दौरे के लिए उनकी सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। सुरक्षा में लगे जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। यह कदम प. बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमले के बाद उठाया गया है। गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में केद्रीय सुरक्षा बल और स्टेट आर्मड पुलिस के जवान मौजूद नहीं रहेंगे, जबकि क्लोज प्रोटेक्शन टीम और आउटर प्रोटेक्शन टीम में तैनात जवानों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। श्री शाह की जनसभा के दौरान मौजूद लोगों की महत्पूर्ण जगह स्क्रीनिंग की जाएगी। भीड के बीच साद कपड़ों में भी जवान तैनात रहेंगे। सभा स्थल, रोड शो आदि का रिहर्सल होगा।

पीएम मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ वर्चुअली मीटिंग हुई।
भारत-बांग्लादेश में द्विपक्षीय वार्ता
कोरोना संकट के चलते भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय वार्ता वर्चुअली तरीके से हो रही है। वार्ता में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भाग लिया। पीएम मोदी ने बांग्लादेश को आश्वासन दिया दिया है कि कोरोना काल में बांग्लादेश उनकी प्राथमिकता में है। दोनों देशों के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेललिंक की शुरुआत और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

संत बाबा रामदास (फाइल फोटो)
बाबा रामदास के अंतिम दर्शन को पहुंचे बादल
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के समर्थन में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले संत बाबा रामदास की अंत्येष्टि कल (शुक्रवार) को होगी। अकाली दल के नेता सुखवीर सिंह बादल आज सिंग़डा के गुरुद्वारा नानकसार में बाबा रामदास के अंतिम दर्शन को पहुंचे, वहां उनके अंतिम दर्शन को हजारों लोगों की भीड़ पहुंच रही है।
कोरोना के मामलों में कमी
देश में पिछले कुछ समय से कोरोना के मामलों में राहतभरी गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकडों के मुताबिक बीते 24 घंटों 240,010 नये संक्रमित सामने आये हैं, जबकि इसी अवधि में 355 मरीजों की मौत हुई है। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 99,56,548 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 1,44,451 हो गई है। देश में कुल एक्टिव केस 3,22,366 रह गए हैं। 94,89,740 लोग अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं।
अवैध खनन से लदा ट्रक पकड़ा
आगरालीक्स… एसएसपी ने अवैध खनन के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश पर जगनेर पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक ट्रक को पकड़ा, जिसकी जांच की गई तो उसमें अवैध खनन कर लाया गया लाल पत्थरों से भरा ट्रक पकड़ लिया। अवैध खनन से लदे ट्रक को पकड़ने के लिए अधिकारियों ने टीम का गठन किया था।