Chaudhary Badan Singh, a five-time MLA from Agra’s Fatehpur Sikri assembly seat, passed away
आगरालीक्स… आगरा की फतेहपुरसीकरी विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे चौ. बदन सिंह नहीं रहे। वह 97 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार कल सुबह होगा।
कागारौल के गांव रिठौर में होगा अंतिम संस्कार
पूर्व विधायक चौधरी बदन सिंह के पुत्र डा. एसपी के मुताबिक पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार दो दिसंबर को सुबह नौ बजे किरावली तहसील के कागारौल स्थित गांव रिठौर में होगा। आगरा के चारबाग शाहगंज स्थित उनके निवास पर दोपहर से ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
आगरा की राजनीति के पुरोधा थे
आगरा की राजनीति के पुरोधाओं में से गिने जाने वाले चौधरी बदन सिंह अपने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे, जिसकी बदौलत उन्होंने इस क्षेत्र में पांच बार कामयाबी का परचम फहराया।
इन दलों से विधायक रहे थे चौधरी बदन सिंह
फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से चौधरी बदन सिंह 1977 से वर्ष 1989 तक क्रमशः जनता पार्टी, लोकदल औऱ जनता दल से विजयी रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के बिजेंद्र सिंह, चंपावती और गुलाब सिंह को शिकस्त दी थी।
राज्यपाल ने किया था सम्मानित
चौ. बदन सिंह को वर्ष 2021 में प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा सम्मानित भी किया गया था। वह साहित्यकार के रूप में भी पहचाने जाते थे और ब्रज भाषा के अच्छे जानकारे थे,उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।