आगरालीक्स.. जेईई मेंस 2020 की परीक्षा रदद किए जाने के लिए दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। गैर भाजपाई छह राज्यों ने जेईई मेंस की परीक्षा स्थगित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी।
उधर, एक सितंबर से जेईई मेंस की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। आगरा सहित देश भर में छात्र परीक्षा दे रहे हैं। जेईई मेंस की परीक्षा छह सितंबर तक चलेंगी।