आगरालीक्स ..आगरा में आज छठ पर्व के अंतिम दिन सूर्य उपासना करते हुए उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने भीड उमडी, यमुना घाट पर सुबह से रौनक रही। सिर पर टोकरी और हाथ में गन्ने लिए श्रद्धालु यमुना घाट पहुंचे, यमुना घाट में खडे होकर सूरज की उपासना की। बल्केश्वर, रामबाग, हाथी घाट पर भीड उमडी, रविवार को उदय होते सूरज की उपासना के साथ चार दिवसीय पर्व आज सुबह संपन्न हो गया।