आगरालीक्स …..आगरा में आज सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स में कोई भी मूवी 75 रुपये में देख सकते हैं। छुटटी के दिन बच्चों के साथ मूवी का आनंद लीजिए, जानिए क्यों 75 रुपये है किसी भी मूवी की टिकट।

23 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाता है। सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए और कोरोना काल के बाद से लोगों में फिल्म देखने के लिए कम हुई दिलचस्पी को बढ़ाने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। देश भर के सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स में आज 23 सितंबर को मूवी की टिकट 75 रुपये निर्धारित की गई है। किसी भी मूवी का कोई भी शो 75 रुपये की टिकट लेकर देख सकते हैं।
आगरा के सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स में 75 रुपये की टिकट
राजीव सिनेमा के सुबोध गर्ग, श्री टॉकीज के निमित अग्रवाल और विमल सिनेप्लेक्स के नितिन बंसल ने बताया कि 23 सितंबर शुक्रवार को आगरा के सभी सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स में मूवी की टिकट 75 रुपये है। लोग अपने परिवार के साथ मूवी का आनंद ले सकते हैं। कोई भी शो 75 रुपये में देख सकते हैं।

