आगरालीक्स… नवरात्र, दीपावली, छठ की छुट्टियों में कहीं जाने का प्लान है तो रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानिये कब, कहां से कौन सी ट्रेन मिल सकेगी।
त्योहारों पर बढ़ जाती है लोगों की आवाजाही
अगले माह अक्बर में त्योहारों का सीजन आने वाला है। त्योहारों के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, जो लोग अपने घरो से दूर रहकर नौकरी करते हैं, दिवाली के अवसर पर अपने घरों पर जाते हैं।
कई रूटों पर होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
त्योहारों पर लोगों को आवाजाही में कोई समस्या ना हो इसलिए रेलवे कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सोमवार और गुरुवार को गाड़ी संख्या 01671/01672 आनंद विहार- कटरा- आनंद विहार तक चलेगी। यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक रात 11:00 बजे चलेगी और 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक रात 9:40 पर कटरा से चलेगी। यह ट्रेन अंबाला, यमुना नगर स्टेशन से होते हुए चलेगी।
कटरा से बनारस तक के लिए सुविधा
दो अक्टूबर से 13 नवंबर तक गाड़ी संख्या 01654/01653 प्रत्येक रविवार को रात 11:20 बजे यह ट्रेन कटरा से चलेगी और सुबह 6:15 बजे बनारस से चलेगी। यह ट्रेन भी अंबाला से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी। कटरा से बनारस जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन फायदेमंद साबित होगी।
30 सितंबर से शुरू हो जाएगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
30 सितंबर से लेकर 11 नवंबर तक गाड़ी संख्या 01633/01634 नई दिल्ली से कटरा तक चलेगी। यह ट्रेन 30 सितंबर से 11 नवंबर तक नई दिल्ली से रात 11:50 बजे और 1 अक्टूबर से 12 नवंबर तक कटरा से रात 9:10 बजे चलेगी। ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र हुई अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी। नई दिल्ली से कटरा जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन सुविधापूर्ण रहेगी।
पंजाब की ओर की ट्रेनों की सुविधा
गाड़ी संख्या 04076/04075 अमृतसर के लिए 17, 18, 22, 23, 27, 28 अक्टूबर और 1, 2, 7 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे चलेगी। इसके अलावा पटना से यह ट्रेन 20, 21, 25, 26, 30, 31 अक्टूबर और 4, 5, 10 नवंबर को शाम के 5:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन अंबाला, पानीपत, बनारस और कानपुर से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी।
पंजाब से गोऱखपुर के लिए भी सुविधा
गाड़ी संख्या 01656/01655 चंडीगढ़ से अंबाला, मुरादाबाद, सहारनपुर मार्ग से होती हुई गोरखपुर पहुंचेगी। प्रत्येक गुरुवार को 20 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक चंडीगढ़ से रात 11:20 पर चलेगी और प्रत्येक शुक्रवार को 21 अक्टूबर से लेकर 11 नवंबर तक यह ट्रेन रात को 10:10 पर गोरखपुर से चलेगी।