Cinema hall & Multiplex open with 100% Capacity in Agra, SOP release #agranews
आगरालीक्स.. Impact.. आगरा में अब 100 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल, जारी की गई गाइडलाइन और एसओपी। दर्शकों को देखने को मिलेंगी नई मूवी।
आगरा में सिनेमा हॉल 40 फीसद क्षमता से ही खुल रहे हैं। इससे मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल में नई मूवी नहीं लग रही थी। इससे सिनेमा हॉल संचालक परेशान थे। आगरालीक्स पर 18 फरवरी को आगरा में सिनेमा उद्योग को संजीवनी की जरूरत है। शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 20 फरवरी को जिला प्रशासन ने आगरा में 100 फीसद की क्षमता से मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल खोलने के आदेश जारी किए गए हैं।
सिनेमा हॉल संचालकों को जागी उम्मीद
आगरा सिनेना एग्जीबीटर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राजीव सिनेमा के संचालक सुबोध गर्ग ने जिला प्रशासन द्वारा 100 फीसद की क्षमता से मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल खोलने के आदेश जारी करने पर कहा कि अब दर्शकों को नई मूवी देखने को मिलेगी। सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स से तमाम लोग जुडे हुए हैं। इन सभी को फायदा होगा।
एसओपी
6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना होगा
फेस कवर और मास्क अनिवार्य होंगे
थूकने पर पूरी तरह से रोक होगी
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा
हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना होगा
निकास द्वारा से लाइन में दर्शक बाहर निकलेंगे, भीड नहीं लगाएंगे