आगरालीक्स…(28 July 2021 Agra News) श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को आगरा आ रहे हैं। वह अपने भक्तों को आशीष देंगे।
कैलाश मंदिर में करेंगे अभिषेक
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरि जी महाराज गुरुवार को आगरा आ रहे हैं। वह कैलाश मंदिर पर भोलेनाथ की पूजा करेंगे। कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरि ने बताया कि गुरुवार सुबह दस बजे प्रेम गिरि जी महाराज आगरा आएंगे। वह कैलाश मंदिर पर अभिषेक करेंगे। इसके बाद कैलाश मंदिर स्थित आवास पर भक्तों को आशीष देंगे।
सात अखाड़ों में सबसे बड़ा
कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरि ने बताया कि जूना अखाड़ा शिव संन्यासी संप्रदाय के सात अखाड़ों में सबसे बड़ा है। उन्होंने बताया कि अभी इस अखाड़े के अध्यक्ष प्रेम गिरि जी महाराज हैं। उनके अनुसार, अखाड़े में करीब छह लाख साधु और महामंडलेश्वर संन्यासी हैं। इनमें से अधिकांश साधु नागा साधु हैं। इनसे अलग अलग क्षेत्र के अनुसार महंत होते हैं।