आगरालीक्स …आगरा में दो सम्प्रदाय आमने सामने आए, पथराव और फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। पुलिस पथराव करने वालों की तलाश में जुटी है।
आगरा में रविवार रात को आगरा के मंटोला के टीला नंदराम में दो युवकों के बीच मारपीट हो गई, ये दोनों अलग अलग समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। आधे घंटे तक पथराव और फायरिंग से भगदड मच गई, लोग घरों में घुस गए, इसके बाद एक सम्प्रदाय के लोगों ने घरों में हमला बोल दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा, पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।