United Teachers Association, Agra team extended
आगरालीक्स.. आगरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य कर रहे संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) द्वारा जिला कार्यकारिणी के विस्तार एवं ब्लॉकों की कार्यकारिणी के गठन किया गया। रविवार को पश्चिम पुरी में आयोजित कार्यक्रम में यूटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह सिकरवार मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि यूटा 12 अगस्त 2015 से पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है और अब तक यूटा की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश से ही 124 भ्रष्टाचारी जेल जा चुके हैं, जिस में हाल ही में राजधानी लखनऊ कलेक्टरेट से भ्रष्ट महिला अमीन पकडी गयी है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार देश को खोखला कर रहा है एवं इस पर अंकुश के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है जिस पर उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी अंकुश लगाने हेतु शासन को पत्र लिखे हैं एवं कई बिंदुओं पर अपनी मांग रखी है जिसमें से शासन द्वारा विजिलेंस थाने बनाने की मांग मान ली गई एवं विजिलेंस थाने बनाए गए हैं।
जिला अध्यक्ष राजकुमार सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले एवं ब्लॉक के लगभग 50 नवीन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए जिसमें भूपेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह जिला संगठन मंत्री, भोला गुर्जर, नारायण सिंह, एवं यादव नीता जिला प्रचार मंत्री, राम प्रकाश चौधरी जिला प्रवक्ता बनाए गए। ब्लाक जैतपुर कला में प्रमुख रूप से वेद यादवेंद्र ब्लॉक अध्यक्ष, समीर वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल बघेल ब्लॉक महामंत्री, नीरज यादव ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाए गए। ब्लॉक एत्मादपुर में श्रीमती रेखा चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीनिवास ब्लॉक महामंत्री, एवं श्रीमती संगीता कुमारी ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाई गई। ब्लॉक फतेहाबाद में यनीश कुमार रावत ब्लाक अध्यक्ष, महेशचंद्र ब्लॉक महामंत्री, भूपेंद्र रघुवंशी ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाए गए। खेरागढ़ में प्रमुख रूप से विनय कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, जवाहरलाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव शर्मा ब्लॉक महामंत्री, एवं श्रीमती रचना ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाए गए। पिनाहट में गजेंद्र सिंह, पुनीत शर्मा, सौरव शर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष, सचिन भारती ब्लॉक महामंत्री, बनाए गए।
जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार कुशवाह ने बताया की यूटा का अभियान भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर जारी है एवं आगरा जिले से ही 7 भ्रष्ट कर्मचारी एवं अधिकारी जेल जा चुके हैं एवं दर्जनभर भ्रष्ट कर्मचारी एवं अधिकारी यूटा की रडार पर हैं। साथ ही बताया कि जल्द ही अन्य ब्लॉकों की कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रमुखता से जिला संयोजक दिनेश चाहर, जिला अध्यक्ष राजकुमार सोलंकी, जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार कुशवाह, जिला कोषाध्यक्ष विजया चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह एवं भूपेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री नृपेन्द्र प्रताप सिंह, एवं मनीष कुमार सिंह, जिला संयुक्त महामंत्री पंकज चाहर, जिला प्रचार मंत्री भोला गुर्जर, नारायण सिंह, एवं यादव नीता, जिला प्रवक्ता राम प्रकाश चौधरी एवं ब्लॉकों के दर्ज़नो पदाधिकारी मौजूद रहे।