आगरालीक्स.. आगरा के घने बाजार में गाडी पार्किंग को लेकर विहिप कार्यकर्ता और सुधीर बैंड के समर्थकों के बीच आमने सामने की फायरिंग हुई। इससे बाजार में भगदड मच गई, दहशत में दुकानों के शटर बंद कर कारोबारी भाग खडे हुए। वीडियो वायरल हो गया है।
मंगलवार रात को विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज कुमार की गाडी को उनका ड्राइवर फुलट्टी चौराहे पर सुधीर बैंड के सामने खडी कर रहा था, यह रास्ता सकरा है, गाडी खडी होने से जाम लग जाता है। सुधीर बैंड के कर्मचारियों ने गाडी खडी करने से मना किया, इसे लेकर विवाद हो गया। सुधीर बैंड के संचालक ने ड्राइवर की पिटाई लगा दी, ड्राइवर के साथ विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज कुमार वहां से चले आए, कुछ देर बाद अपने समर्थकों के साथ फुलट्टी पहुंच गए।
आमने सामने की फायरिंग से भगदड
बताया जा रहा है कि विहिप कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे मनोज कुमार ने सुधीर बैंड के संचालकों को गाली देना शुरू कर दिया, इस पर वह भी बाहर निकल आए, उनके साथ कर्मचारी भी आ गए। मारपीट के बाद दोनों तरफ से आमने सामने की फायरिंग होने लगी, इससे लोगों में भगदड मच गई। बीच बाजार में हुई फायरिंग से लोग तंग गलियों से जान बचाकर भाग खडे हुए।
वीडियो के लिए क्लिक करें
पथराव और तोडफोड
विहिप कार्यकर्ताओं से घिरने के बाद सुधीर बैंड के संचालक सहित कर्मचारी मौके से भाग खडे हुए। आरोप है कि विहिप कार्यकर्ताओं ने सुधीर बैंड की दुकान में तोडफोड की और पाथराव किया। इस दौरान पुलिस के न आने से लोग दहशत में रहे। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने मीडिया को बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।