आगरालीक्स.. ताजमहल के दीवाने दुनिया भर में हैं, मिस यूनीवर्स 2016 इरिश मितेनियर ने भारतीय परिधान पहनकर ताजमहल पहुंची, यहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। फ्रांस की रहने वाली मिस यूनीवर्स 2016 इरिश मितेनियर डेंटल स्टूडेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने ताजमहल को विश्व की सबसे सुंदर स्मारकों में से एक बताया, कहा कि ताजमहल का दीदार करना उनका भारत यात्रा का मुख्य मकसद था, वे जल्द ही दोबारा ताजमहल का दीदार करने के लिए आना चाहती हैं। मिस यूनिवर्स के साथ मिस यूनिवर्स की प्रेसिडेंट पौला शुगार्ट भी आगरा आयी थीं। वे सड़क मार्ग से दिल्ली से आगरा पहुंचीं। इसके बाद होटल अमर विलास में ताज विजिट को रुकीं। ताज देखने के बाद दिल्ली को रवाना हो गईं।
