आगरालीक्स…बिग ब्रेकिंग, कक्षा 6 से 8 तक और कक्षा 1 से 5 तक आगरा सहित प्रदेश में इस तारीख से खुल रहे स्कूल..उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की गाइडलाइंस..
उत्तर प्रदेश में कक्षा 6 से 11 तक के स्कूल 10 फरवरी से खुलेंगे. वहीं कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 1 मार्च से खुल रहे हैं. प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है. छात्रों की सुरक्षा के लिए, कक्षाओं को स्कूलों के खुलने से पहले और हर पाली के बाद साफ किया जाएगा. स्कूल में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग, मास्क, सामाजिक दूरी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

स्कूल दस महीने बाद फिर से खुल रहे हैं और स्कूल प्रबंधन के लिए फिर से कक्षाएं शुरू करना एक चुनौती है। एक ही समय में, छात्रों को कक्षाओं को फिर से शुरू करने के बारे में बहुत उत्साह है, माता-पिता के साथ-साथ सतर्क रहना भी आवश्यक है।
गौरतलब है कि यूपी में अब तक कक्षा 9 से 12 तक के ही स्कूल खुल रहे थे. इनमें भी स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या नाकाफी थी. इधर आगरा में स्कूल प्रबंधनों द्वारा लगातार स्कूल खोले जाने की मांग की जा रही थी, जिस पर आज यूपी सरकार ने अपनी मुहर लगा दी.
आगरा के स्कूलों में भी शुरू हुई तैयारी
इधर शासन से आदेश आने के बाद से ही आगरा के स्कूलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. अप्सा अध्यक्ष और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डाॅ. सुशील गुप्ता का कहना है कि शासन की तरफ से ये एक अच्छी खबर आई है. स्कूल खोलने को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. वहीं शहर के कई अन्य स्कूल संचालकों ने भी शासन के इस आदेश पर हर्ष जताया है और स्कूल दोबारा खोलने को लेकर सरकार के निर्णय की तारीफ की है.