आगरालीक्स..देश के प्रतिष्टित लॉ कॉलेज में प्रवेश के लिए आगरा की गुंजन श्रीवास्तव ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट क्लैट में 136 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, नमन पडालिया ने 132 50 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही कई और अभ्यर्थियों ने क्लैट में बाजी मारी है।
देश के प्रतिष्टित लॉ कॉलेज में प्रवेश के लिए क्लैट 2018 आयोजित की गई थी, क्लैट की आंसर की जारी की है। इसमें आगरा कॉलेज के गणित विभाग में एचओडी डॉ आरके श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव की बेटी गुंजर श्रीवास्तव के 136 अंक आए हैं, उन्होंने सेंट एंथनीज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया है। एडवोकेट बनने के बाद वे अधिक से अधिक लोगों की मदद करना चाहती हैं।
पिता की राह पर बेटा
अधिवक्ता बीडी पडालिया के बेटे नमन पडालिया के 132. 50 अंक हैं, वे अपने पिता की तरह से एडवोकेट बनना चाहते हैं। इसके साथ ही शुभि सिंघल के 121. 75 अंक, सुशांत प्रताप सिंह के 115, निहारिका श्रीवास्तव के 115, नंदिनी गोयल के 112 25 और मयंक जैन के 107. 50 अंक आए हैं।