
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेयर इंद्रजीत आर्य आगरा के स्मार्ट सिटी न बन पाने पर सफाई अभियान में जुट गए हैं। उन्होंने गुरुवार को स्पीड कलर लैब से शहीद स्मारक तक झाडू लगाकर अभियान की शुरूआत की, इसके लिए सेंट पीटर्स के छात्रों को आमंत्रित किया गया और असली सफाई के लिए नगर निगम की लाल बिग्रेड भी तैनात की गई। सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ, मीडियाकर्मियों के पहुंचते ही सफाई का ढोंग शुरू हो गया। मेयर इंद्रजीत आर्य ने हाथ में झाडू थामी और फोटो क्लिक हो गया। इसके बाद बारी बारी से नेताओं ने एक ही झाडू को अदल बदल कर सफाई करते हुए फोटो क्लिक करा लिए। स्पीड कलर लैब से शुरू हुआ सफाई अभियान कुछ ही मिनटों में शहीद स्मारक पर जामकर समाप्त हो गया। हां, सेंट पीटर्स के छात्र सपफाई में जुटे रहे।
Leave a comment