
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के नगला बेर में शादी समारोह चल रहा था। सभी लोग शादी की खुशी में झूम रहे थे कि तभी अचानक ही एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर समारोह स्थल में जा घुसी। कार की चपेट में करीब आधा दर्जन रिश्तेदार आ गए। इनमें से दुल्हन का रिश्तेदार रंजित बुरी तरह से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ही कार सवार को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत ही अस्पताल मेें भर्ती कराया जहां रंजित की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दुल्हे के तरफ से आए दो रिश्तेदार कपूरचंद और अमित की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया है। रंजित की मौत की खबर के बात शादी समारोह में मातम पसर गया।
Leave a comment