नईदिल्लीलीक्स… गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात दंगों पर कहा है कि पीएम मोदी भगवान शंकर की तरह विष पीते रहे। सत्य सोने की तरह चमकर बाहर आया है।
मोदी ने बिना कुछ बोले सभी दुखों को सहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों से जुड़े जाकिया जाफरी केस में क्लीन चिट मिलने पर गृहमंत्री अमित शाह ने यह बात एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहीं। उन्होंने कहा कि देश का इतना बड़ा नेता बिना कुछ बोले सभी दुखों को सहकर भगवान शंकर की तरह विष गले में उतार कर सहता रहा और अब जब अंत में सत्य सोने की तरह चमकर बाहर आया है तो आनन्द तो होगा ही।
पीएम मोदी के दुख को मैंने नजदीकी से देखा
गृहमंत्री ने कहा कि मैंने उनके दुख को नजदीकी से देखा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने सारे आरोपों को खारिज कर दिया है। अदालत की टिप्पणी थी कि कुछ लोगों ने राजनीति से प्रेरित होकर उऩपर आरोप लगाए थे।
गुजरात दंगा 60 लोगों को जिंदा जलाने का आक्रोश
गृहमंत्री से सवाल पूछा गया कि दंगों में मुसलमान तो मारे गए थे ना। इस पर उन्होंने कहा कि य ट्रेन में 60 लोगों क जिंदा जलाने का जनता का आक्रोश था। उन्होने कहा कि मां की गोद में 15 दिन की बच्ची समेत 60 लोगों को जलते मैंने देखा है। दंगे का मूल कारण ट्रेन में लोगों को जिंदा जला देना था।