नईदिल्लीलीक्स… महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी, शिवसैनिकों ने की तोड़फोड़। युवती ने जीभ काट देवी को चढ़ाई। कोरोना केस बढ़े। साथ में प्रमुख खबरें।
युवती ने जीभ काटकर देवी के चरणों में फेंकी

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक युवती ने जीभ काटकर देवी मां के मंदिर में चढ़ा दी। अंधविश्वास से जुड़ा यह मामला बड़ागांव का है।
मंदिर में ही बेहोश हो गई
लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वह मंदिर पहुंचे, जहां युवती बेहोश पड़ी मिली।
भजन-कीर्तन होते रहे, नहीं पहुंचाया अस्पताल
इस बीच मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनो की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक अब उसकी हालत में सुधार है।
परिजन नहीं थे घर पर, मोबाइल से दी सूचना
पिता लाल मणि पटेल ने बताया कि वह और घर के सदस्य बाहर गए थे उन्हें मोबाइल पर इसकी जानकारी मिली। युवती ने अपनी जीभ को काटकर खिड़की के रास्ते देवी के चरणों में फेंका जाने की बात सामने आई है।
कोरोनाः एक दिन में फिर 15 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर चिंता बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,940 नये केस सामने आए हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच एक्टिव केसों की संख्या में भी तेजी आई है। देश में एक्टिव केस अब 92 हजार के करीब पहुंच गई है।
पांच राज्यों में प्रकोप, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा
कोरोना का प्रकोप पांच राज्यों में सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4,205, केरल में 3,981, दिल्ली में 1,447 तमिलनाडु में 1359 और कर्नाटक में 816 नये मामले मिले हैं।
महाराष्ट्र में गहमागहमी जारी, भाजपा भी सक्रिय
महाराष्ट्र के सियासी संकट को लेकर गहमागहमी जारी है। भाजपा भी अब इस मामले में सक्रिय हो गई है। उद्धव ठाकरे के समर्थन में महाराष्ट्र का सत्तापक्ष मंथन में जुटा है।
शिंदे के लिए 38 विधायकों का समर्थन पत्र
वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 38 विधायक अभी असम में जमे हुए हैं। शिंदे ने 38 विधाय़कों का समर्थन पत्र जारी कर दिया है।
भाजपा सहयोगी दलों के साथ बैठक करेगी
भाजपा की भी महाष्ट्र के सियासी संकट को लेकर बैठक होने जा रही है, जिसमें सहयोगी दल भी भाग लेंगे। बैठक में पूर्व सीएम देवेंद्र फणननीस, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले चर्चा करेंगे।
शिवसेना ने कई स्थानों पर की तोड़फोड़
दूसरी ओर शिवसेना ने कई स्थानों पर बागी विधायकों के घर और दुकानों पर तोड़फोड़ की है। पुणे में तानाजी सावंत के आवास और दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। तानाजी शिंदे के साथ गुवहाटी में डेरा डाले हुए हैं।
खास-खास
-सेवानिवृत्त आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने राजनीतिक दल अधिकार सेना बनाने की घोषणा की।
-उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर औऱ पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का अलर्ट।
-बसपा सुप्रीमो मायावती ने एनडीए के समर्थन वाली राष्ट्रपति पद प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू का समर्थन किया है। उन्होंने यह ऐलान लखनऊ में किया।