आगरालीक्स… सर्राफा कारोबारियों का बीआईएस को ग्राहकों का डाटा देने से साफ इंकार। छोटे दुकानदारों के पंजीकरण से भी मना।
एचयूआइडी को बीआईएस के पोर्टल पर अपलोड करने का प्रस्ताव

हाल ही में बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) की ओर से दिल्ली में सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक की गई थी। इसमें देशभर के व्यापारी एकत्रित हुए थे। बीआईएस ने व्यापारियों के सामने गहनों की खरीद पर एचयूआइडी को बीआईएस के पोर्टल पर अपलोड करने और फिर ग्राहक को बेचने के समय एचयूआइडी को अपलोड करने की बात रखी।
बीआईएस की शर्तों का विरोध, जीएसटी विभाग भी नहीं मांगता जानकारी
साथ में यह शर्त रखी कि जिस ग्राहक को गहने बेचे जाते हैं उसका नाम, नंबर, पता भी पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इसको लेकर व्यापारियों ने विरोध करते हुए कहा कि जब जीएसटी विभाग उनसे जानकारी नहीं लेता तो वह बीआईएस को अपने ग्राहक की जानकारी क्यों शेयर करें। बीआईएस की इस बात को मानने से व्यापारियों ने साफ इंकार कर दिया।
छोटे दुकानदारों पर भी सहमति नहीं
कुछ व्यापारियों ने कहा कि सोना-चांदी का काम करने वाले हर छोटे दुकानदार का भी पंजीयन हो और वह भी होलमार्क सर्टिफाइड गहने बेचें। इस पर सहमति नहीं बन सकी।