आगरालीक्स…. सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने इस बार महीने के चौथे दिन कीमतों में बढ़ोत्तरी की है।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सात रुपये महंगा

सरकारी तेल कंपनियों ने क़ॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। इसी के साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 1755 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई।
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं
राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कॉमर्शियल सिलेंडरो पर मई-जून में मिली थी राहत
इससे पहले तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में लगातार कटौती करके राहत दी थी। 1 जून 2023 को सिलेंडर 83.5 रुपये सस्ता किया गया था, जबकि 1 मई 2023 को 172 रुपये की कटौती की गई थी।